नाहक बांधना चाहा था उसके उच्छृंखल
आवेग को, वो कोई वन्य नदी थी
बहती रही, अपने इच्छा के
अनुसार, या तो मेरे
सीने के तटबंध
थे खोखले
माटी के
बने, जो रोक न पाए उसके उन्मुक्त भार,
वो कोई प्रेम था या एकाकी मुनिया का
लौह सलाखों से वार्तालाप, बहुत
सोचने के बाद मैंने खोल
दी पिंजरे की कील,
लेकिन उसने
उड़ने से
साफ़
किया इंकार, कदाचित ये था उसका -
बरसों से दबा अहंकार, जीवन का
चित्रांकन इतना भी सहज
नहीं, परत दर परत
खुलते जाएँ कुछ
न कुछ सजल
आँखों के
अध्याय, सुबह थी प्याज रंगी आकाश,
सिर्फ़ धुंआ ही धुंआ था जब डूबा
संतप्त सूर्य, गंगा के उस
पार, सांध्य आरती
के भीड़ में तब
जीवन था
बहुत
अकेला, खोजता रहा अपनी गुमशुदा - -
छाया, अंधकार में तमाम चेहरे
क्रमशः विलीन हो गए,
आकाश में उभर
चले तारक -
पुंज, फिर
सजेगी
रात अपने ज़ख्मों के हाथ, सुबह को छूने
की कोशिशें नाकाम हर बार, बेघर
उम्मीद हमेशा की तरह बैठा
रहेगा दिगंत के कगार।
* *
- - शांतनु सान्याल

बहुत बढ़िया🌻
जवाब देंहटाएंअसंख्य धन्यवाद - - नमन सह।
हटाएंउत्तम गवेषणा।
जवाब देंहटाएंअसंख्य धन्यवाद - - नमन सह।
हटाएंसुन्दर
जवाब देंहटाएंअसंख्य धन्यवाद - - नमन सह।
हटाएंआपकी लिखी रचना "सांध्य दैनिक मुखरित मौन में" आज शुक्रवार 09 अक्टूबर 2020 को साझा की गई है.... "सांध्य दैनिक मुखरित मौन में" पर आप भी आइएगा....धन्यवाद!
जवाब देंहटाएंअसंख्य धन्यवाद - - नमन सह।
हटाएंबहुत खूब लिखा शांतनु जी, और बहुत सही कि
जवाब देंहटाएंखोल
दी पिंजरे की कील,
लेकिन उसने
उड़ने से
साफ़
किया इंकार, कदाचित ये था उसका -
बरसों से दबा अहंकार, जीवन का
चित्रांकन इतना भी सहज
नहीं...कहां सरल होता है जीवन का चित्रांकन करना...
असंख्य धन्यवाद - - नमन सह।
जवाब देंहटाएं