धुंध ही धुंध है जिधर नज़र जाए,
निःशब्द सा है, अदृश्य बहता
हुआ आदिम झरना,
मीठी धूप की
यादें यूँ
तो
हैं काइयों में ढकी छुपी, कुछ ऊँचे
चिनारों की तरह चाहती हैं
बादलों से दिल की
बात कहना,
मौन
सा है, अदृश्य बहता हुआ आदिम
झरना। समय के कोहरे में
सभी एक दिन, इसी
तरह से ही खो
जातें
हैं, हिमयुगीन किस्से कहानियां,
टूटे चश्मे का कांच, रुकी
हुई ग्रामाफोन की
सुई पर कोई
पुराना
गीत, मद्धम, मद्धम सुरों में रूह
को छूती हुई, किसी की गर्म
साँसों की, हलकी हलकी
सी आंच, खुली इन
हथेलियों में
सिर्फ़ रह
जाते हैं
शून्यता के अहसास दूर उड़े जा
रहीं न जाने कहाँ, रेशमी
परों की तितलियाँ,
इसी तरह से
ही खो
जातें हैं, सभी हिमयुगीन किस्से
कहानियां। झूलते बरामदों
में क्या अभी तक हैं
विगत मधुऋतु
की छुअन,
छू रही
है अंतरतम को झुक कर गुलमोहर
की टहनियां, इतना कुछ मिलने
के बाद भी अधूरा ही रहता
है ये जीवन, दरअसल
चाहतों की सूचि
में हम भूल
जाते हैं
बहुत कुछ लिखना, यही वजह है
कि सूना रहता है अन्तःस्थल
का वृन्दावन, अधूरा ही
रहता है अंततः ये
जीवन - -
* *
- - शांतनु सान्याल

आपकी लिखी रचना ब्लॉग "पांच लिंकों का आनन्द" मंगलवार 22 दिसम्बर 2020 को साझा की गयी है.............. पाँच लिंकों का आनन्द पर आप भी आइएगा....धन्यवाद!
जवाब देंहटाएंतहे दिल से शुक्रिया - - नमन सह।
हटाएंशीत ऋतु का सटीक चित्रण।
जवाब देंहटाएंतहे दिल से शुक्रिया - - नमन सह।
हटाएंसादर नमस्कार ,
जवाब देंहटाएंआपकी इस प्रविष्टि् के लिंक की चर्चा कल मंगलवार (22-12-20) को "शब्द" (चर्चा अंक- 3923) पर भी होगी।
आप भी सादर आमंत्रित है।
--
कामिनी सिन्हा
तहे दिल से शुक्रिया - - नमन सह।
हटाएंसुंदर व सटीक चित्रण ।सादर।
जवाब देंहटाएंतहे दिल से शुक्रिया - - नमन सह।
हटाएंवाह, दिल को छू देनी वाली कविता।
जवाब देंहटाएंतहे दिल से शुक्रिया - - नमन सह।
हटाएंगज़ब
जवाब देंहटाएंउम्दा लेखन
तहे दिल से शुक्रिया - - नमन सह।
हटाएंबहुत सुन्दर
जवाब देंहटाएंतहे दिल से शुक्रिया - - नमन सह।
हटाएंसुन्दर
जवाब देंहटाएंतहे दिल से शुक्रिया - - नमन सह।
हटाएंबहुत-बहुत सुंदर । मर्मस्पर्शी ।
जवाब देंहटाएंकौन नहीं कहना चाहता
बादलों से दिल की बात ।
तहे दिल से शुक्रिया - - नमन सह।
हटाएंमर्मस्पर्शी रचना
जवाब देंहटाएंतहे दिल से शुक्रिया - - नमन सह।
हटाएंसुन्दर, गूढ़, हृदय स्पर्शी रचना..
जवाब देंहटाएंतहे दिल से शुक्रिया - - नमन सह।
हटाएंबहुत सुंदर !
जवाब देंहटाएंतहे दिल से शुक्रिया - - नमन सह।
हटाएंअत्यंत सुन्दर सृजन ।
जवाब देंहटाएंतहे दिल से शुक्रिया - - नमन सह।
हटाएं