31 दिसंबर, 2020

खिलौनों का घर - -

जीवनोत्सव रुकता नहीं, केवल
बुझ जाते हैं, देह से लिपटे
हुए रंग मशाल, इस
अस्ताचल से
आगामी
डूब
तक कोई नहीं होता राख के पास।
समय बना देता है बेहद दुरूह
विगत सभी स्मृति को,
उत्तरोत्तर लोग
भुला देते हैं,
रेत में
दबे
हुए सभी शिलालिपि को, क्रमशः
दीर्घ होता जाता है, रूह का
अज्ञातवास।  इस जन्म
से लेकर पुनर्जन्म
तक कोई भी
नहीं होता
हमारे
साथ, गुम हो जाते हैं शब्द किसी
प्रस्तर अरण्य में, हम ढूंढते
हैं, अपनी प्रतिध्वनि टूटे
हुए दर्पण में कहीं,
अनावर्तित
पलों का
दर्द
समेटे, हम पाना चाहते हैं केवल
एक अणु सुख, उम्र भर के उस
नीरव, समर्पण में कहीं।
हम सजाते हैं, उन
अबोध क्षणों
में एक
घर
खिलौने वाला, जोड़ते हैं ख़ुद को
किसी और से इस तरह कि
सदियों से हों अंतरंग,
उन मासूम पलों
के परिपक्व
होते ही
टूट
जाते हैं सभी भरम, खेल के अंत
में पता चलता है कि हम
सभी हैं सिर्फ अतिथि
कलाकार, परदा
गिरते ही,
कोई
नहीं होता, नेपथ्य के अंधकार में
दूर तक, साथ निभाने वाला,
हम सजाते हैं, उन अबोध
क्षणों में, एक घर
खिलौने
वाला।

* *
- - शांतनु सान्याल
       
 
 
 
 
 
 



31 टिप्‍पणियां:

  1. उत्तर
    1. ह्रदय तल से आभार - - नमन सह। नूतन वर्ष की शुभकामनाएं।

      हटाएं
  2. बहुत बढ़िया सर!
    नवर्ष 2021 आपको सपरिवार शुभऔर मंगलमय हो।

    जवाब देंहटाएं
    उत्तर
    1. ह्रदय तल से आभार - - नमन सह। नूतन वर्ष की शुभकामनाएं।

      हटाएं
  3. बहुत सुंदर l
    आपको और आपके समस्त परिवार को नव वर्ष की हार्दिक शुभकामनाएं l

    जवाब देंहटाएं
    उत्तर
    1. ह्रदय तल से आभार - - नमन सह। नूतन वर्ष की शुभकामनाएं।

      हटाएं
  4. आपकी लिखी रचना "सांध्य दैनिक मुखरित मौन में" आज शुक्रवार 01 जनवरी 2021 को साझा की गई है.... "सांध्य दैनिक मुखरित मौन में" पर आप भी आइएगा....धन्यवाद!

    जवाब देंहटाएं
    उत्तर
    1. ह्रदय तल से आभार - - नमन सह। नूतन वर्ष की शुभकामनाएं।

      हटाएं
  5. नववर्ष की हार्द‍िक शुभकामनायें शांतनु जी

    जवाब देंहटाएं
    उत्तर
    1. ह्रदय तल से आभार - - नमन सह। नूतन वर्ष की शुभकामनाएं।

      हटाएं
  6. बहुत सुंदर प्रस्तुति।
    नववर्ष की हार्दिक शुभकामनाएं 💐

    जवाब देंहटाएं
    उत्तर
    1. ह्रदय तल से आभार - - नमन सह। नूतन वर्ष की शुभकामनाएं।

      हटाएं
  7. उत्तर
    1. ह्रदय तल से आभार - - नमन सह। नूतन वर्ष की शुभकामनाएं।

      हटाएं
  8. बहुत सुन्दर और सारगर्भित।
    नव वर्ष 2021 की हार्दिक शुभकामनाएँ।

    जवाब देंहटाएं
    उत्तर
    1. ह्रदय तल से आभार - - नमन सह। नूतन वर्ष की शुभकामनाएं।

      हटाएं
  9. हम पाना चाहते हैं केवल
    एक अणु सुख, उम्र भर के उस
    नीरव, समर्पण में कहीं।

    –सबका मूल है एक अणु सुख... शायद पता हो किसी को उस अणु सुख का पता

    –सपरिवार आपके लिए हर पल मंगलकारी हो

    जवाब देंहटाएं
    उत्तर
    1. ह्रदय तल से आभार - - नमन सह। नूतन वर्ष की शुभकामनाएं।

      हटाएं
  10. ह्रदय तल से आभार - - नमन सह। नूतन वर्ष की शुभकामनाएं।

    जवाब देंहटाएं
  11. नववर्ष मंगलमय हो सपरिवार सभी के लिये। सुन्दर सृजन

    जवाब देंहटाएं
    उत्तर
    1. ह्रदय तल से आभार - - नमन सह। नूतन वर्ष की शुभकामनाएं।

      हटाएं
  12. वाह...
    शानदार
    नववर्ष मंगलमय हो 💐🌺🌹💐
    हार्दिक शुभकामनाएं,
    - डॉ. वर्षा सिंह

    जवाब देंहटाएं
    उत्तर
    1. ह्रदय तल से आभार - - नमन सह। नूतन वर्ष की शुभकामनाएं।

      हटाएं
  13. उत्तर
    1. ह्रदय तल से आभार - - नमन सह। नूतन वर्ष की शुभकामनाएं।

      हटाएं
  14. उत्तर
    1. ह्रदय तल से आभार - - नमन सह। नूतन वर्ष की शुभकामनाएं।

      हटाएं
  15. उत्तर
    1. ह्रदय तल से आभार - - नमन सह। नूतन वर्ष की शुभकामनाएं।

      हटाएं
  16. सुन्दर सृजन।
    नववर्ष की अशेष शुभकामनाएँ माननीय।
    सादर।

    जवाब देंहटाएं
    उत्तर
    1. ह्रदय तल से आभार - - नमन सह। नूतन वर्ष की शुभकामनाएं।

      हटाएं

अतीत के पृष्ठों से - - Pages from Past