उन्हें आज भी इंतज़ार है मेरी वापसी का, ये गुप्त संधि ही बढ़ा जाता है उम्र का
दायरा, कुछ राज़ आज भी है
मौजूद दिल की गहराइयों
में कहीं, कुछ दर्द हैं
सीने में बाक़ी,
कुछ मौन
अनुबंध
आपसी का, उन्हें आज भी इंतज़ार है मेरी
वापसी का । उम्र भर मुस्कुराते रहे हम
किसी अनाम विदूषक की तरह,
ज़माने को कहाँ फ़ुरसत
मिलती है कि पूछे
सबब मायूसी
का, उन्हें
आज
भी इंतज़ार है मेरी वापसी का । चिराग़ों की
आत्मकथा में लिखा रहता है बुझना
सिलसिलेवार, कोई आगे तो कोई
बाद फिर भी उजालों की
चाहत में कम नहीं
होती ज़िन्दगी
की रफ़्तार,
दरअसल
हम
ढूंढते रहे जिसे वो हमारे भीतर था निहित,
उसी में कहीं है शामिल वजह उदासी
का, उन्हें आज भी इंतज़ार है
मेरी वापसी का ।
- - शांतनु सान्याल
किसी अनाम विदूषक की तरह,
ज़माने को कहाँ फ़ुरसत
मिलती है कि पूछे
सबब मायूसी
का, उन्हें
आज
भी इंतज़ार है मेरी वापसी का । चिराग़ों की
आत्मकथा में लिखा रहता है बुझना
सिलसिलेवार, कोई आगे तो कोई
बाद फिर भी उजालों की
चाहत में कम नहीं
होती ज़िन्दगी
की रफ़्तार,
दरअसल
हम
ढूंढते रहे जिसे वो हमारे भीतर था निहित,
उसी में कहीं है शामिल वजह उदासी
का, उन्हें आज भी इंतज़ार है
मेरी वापसी का ।
- - शांतनु सान्याल
