वृद्ध आँखों का सूनापन, सर्द रातों में 
ढूंढता है, परित्यक्त कोई कोना, 
उतरती धूप की वसीयत 
में अंधकार के सिवा 
कुछ नहीं होता,
सिमटती 
नींद के 
लिए 
ज़रूरी नहीं है कोई चन्दन काठ का 
बिछौना। झिलमिलाते शहर की 
तरफ बढ़ गए, सभी जाने 
पहचाने चेहरे, किसी 
ने भी रुक के 
टूटे हुए 
मील 
के पत्थर नहीं देखे, सरसरी निगाह 
तक आ कर बिखर गए सभी 
रिश्ते, वो बढ़ाता रहा 
अपना हाथ बार 
बार, लोगों 
ने उसे 
दो 
पल रुक कर भी नहीं देखे। रौशनी 
के हमराह, अफ़साने के सभी 
किरदार बदलते रहे अपने 
अपने लिबास, कुछ 
ग़र नहीं बदला 
तो वो था, 
उनके 
अंदर तक प्रसारित नग्न सारांश।
* * 
- - शांतनु सान्याल     
 
30 दिसंबर, 2020
सदस्यता लें
टिप्पणियाँ भेजें (Atom)
अतीत के पृष्ठों से - - Pages from Past
- 
नेपथ्य में कहीं खो गए सभी उन्मुक्त कंठ, अब तो क़दमबोसी का ज़माना है, कौन सुनेगा तेरी मेरी फ़रियाद - - मंचस्थ है द्रौपदी, हाथ जोड़े हुए, कौन उठेग...
 - 
मृत नदी के दोनों तट पर खड़े हैं निशाचर, सुदूर बांस वन में अग्नि रेखा सुलगती सी, कोई नहीं रखता यहाँ दीवार पार की ख़बर, नगर कीर्तन चलता रहता है ...
 - 
कुछ भी नहीं बदला हमारे दरमियां, वही कनखियों से देखने की अदा, वही इशारों की ज़बां, हाथ मिलाने की गर्मियां, बस दिलों में वो मिठास न रही, बिछुड़ ...
 - 
जिसे लोग बरगद समझते रहे, वो बहुत ही बौना निकला, दूर से देखो तो लगे हक़ीक़ी, छू के देखा तो खिलौना निकला, उसके तहरीरों - से बुझे जंगल की आग, दोब...
 - 
उम्र भर जिनसे की बातें वो आख़िर में पत्थर के दीवार निकले, ज़रा सी चोट से वो घबरा गए, इस देह से हम कई बार निकले, किसे दिखाते ज़ख़्मों के निशां, क...
 - 
शेष प्रहर के स्वप्न होते हैं बहुत - ही प्रवाही, मंत्रमुग्ध सीढ़ियों से ले जाते हैं पाताल में, कुछ अंतरंग माया, कुछ सम्मोहित छाया, प्रेम, ग्ला...
 - 
दो चाय की प्यालियां रखी हैं मेज़ के दो किनारे, पड़ी सी है बेसुध कोई मरू नदी दरमियां हमारे, तुम्हारे - ओंठों पे आ कर रुक जाती हैं मृगतृष्णा, पल...
 - 
वो किसी अनाम फूल की ख़ुश्बू ! बिखरती, तैरती, उड़ती, नीले नभ और रंग भरी धरती के बीच, कोई पंछी जाए इन्द्रधनु से मिलने लाये सात सुर...
 - 
कुछ स्मृतियां बसती हैं वीरान रेलवे स्टेशन में, गहन निस्तब्धता के बीच, कुछ निरीह स्वप्न नहीं छू पाते सुबह की पहली किरण, बहुत कुछ रहता है असमा...
 - 
बिन कुछ कहे, बिन कुछ बताए, साथ चलते चलते, न जाने कब और कहाँ निःशब्द मुड़ गए वो तमाम सहयात्री। असल में बहुत मुश्किल है जीवन भर का साथ न...
 

शुभ हो नया साल । सुन्दर रचना।
जवाब देंहटाएंह्रदय तल से आभार - - नमन सह। नूतन वर्ष की शुभकामनाएं।
हटाएंआपकी लिखी रचना "सांध्य दैनिक मुखरित मौन में" आज बुधवार 30 दिसंबर 2020 को साझा की गई है.... "सांध्य दैनिक मुखरित मौन में" पर आप भी आइएगा....धन्यवाद!
जवाब देंहटाएंह्रदय तल से आभार - - नमन सह। नूतन वर्ष की शुभकामनाएं।
हटाएंहार्दिक शुभकामनाएं ।
जवाब देंहटाएंह्रदय तल से आभार - - नमन सह। नूतन वर्ष की शुभकामनाएं।
हटाएंमार्मिक
जवाब देंहटाएंह्रदय तल से आभार - - नमन सह। नूतन वर्ष की शुभकामनाएं।
हटाएंवृद्ध आँखों का सूनापन, सर्द रातों में
जवाब देंहटाएंढूंढता है, परित्यक्त कोई कोना,
उतरती धूप की वसीयत
में अंधकार के सिवा
कुछ नहीं होता,
हृदयस्पर्शी सृजन ।
ह्रदय तल से आभार - - नमन सह। नूतन वर्ष की शुभकामनाएं।
हटाएंबहुत बहुत सुन्दर
जवाब देंहटाएंह्रदय तल से आभार - - नमन सह। नूतन वर्ष की शुभकामनाएं।
हटाएंआपकी इस प्रस्तुति का लिंक 31.12.2020 को चर्चा मंच पर दिया जाएगा| आपकी उपस्थिति मंच की शोभा बढ़ाएगी
जवाब देंहटाएंधन्यवाद
ह्रदय तल से आभार - - नमन सह। नूतन वर्ष की शुभकामनाएं।
हटाएंकिसी ने भी रुक के टूटे हुए मील के पत्थर नहीं देखें! बहुत मार्मिक सृजन। सादर। आपको नये वर्ष 2021 की हार्दिक शुभकामनाएँ।
जवाब देंहटाएंह्रदय तल से आभार - - नमन सह। नूतन वर्ष की शुभकामनाएं।
हटाएं
जवाब देंहटाएंमार्मिक सृजन ,आपको और आपके समस्त परिवार को नव वर्ष की हार्दिक शुभकामनाएं
ह्रदय तल से आभार - - नमन सह। नूतन वर्ष की शुभकामनाएं।
हटाएंवाह
जवाब देंहटाएंबहुत सुंदर सृजन
ह्रदय तल से आभार - - नमन सह। नूतन वर्ष की शुभकामनाएं।
हटाएंजीवन की कितनी सच्चाईयों का खुलासा कर रही है आपकी उत्कृष्ट रचना।
जवाब देंहटाएंअप्रतिम।
नव वर्ष की हार्दिक शुभकामनाएं।
ह्रदय तल से आभार - - नमन सह। नूतन वर्ष की शुभकामनाएं।
हटाएं