दो चकमक पत्थरों के बीच की चिंगारी,दूर तक जला जाती है स्मृति नगर सारी,
पड़े रहते हैं कुछ एक अधजले अनुभूति,
अनवरत चलायमान है देह का पुनर्वासन,
आसपास बिखरे पड़े हैं असंख्य आत्माएं,
कागज़ी फूल ही सही ये रिश्तों की दुनिया,
गन्धहीन कोषों में बसता है प्रणय भिखारी,
वक़्त का ऋण चुकाना पड़ता है बहुत भारी,
कोई विकल्प काम नहीं आता अंतिम पहर,
सामने खड़े हैं जब धर्मराज दंड गदा धारी ।
- - शांतनु सान्याल






























