दावा रहित उस सीमान्त रेखा में कहीं,
गिरते हैं टूटे हुए तारे, मुंडेर से
उतरती चाँदनी, कुछ पल
के लिए रूकती है, यूँ
ही, उस बोगन -
वेलिया के
किनारे,
एक
गहरा स्पर्श, जो उतरता है आहिस्ता-
आहिस्ता, सुप्त चेतना के भीतर,
सहसा जागते हैं, अनगिनत
ऊसर प्रदेश, सुदूर कहीं
आदिम घड़ी के घंटे
करते हैं, मध्य -
रात्रि का
ऐलान,
उस रहस्यमय नीरवता की गहराई में,
असंख्य तिर्यक समीकरण करते
हैं प्रवेश। दिगंत रेखा में कहीं
उभरते हैं, रंग मशालों के
धूम्र वलय, अशांत
रात ढलने से
पूर्व रख
जाती
है, कुछ चाँदनी के कण, कुछ शबनमी -
अहसास, कुछ बूंद परकीय गंध,
कुछ गहरा अंतरंग मिठास,
एक असमाप्त जीवन -
बोध, अस्तित्व
वृत्त के
आसपास।
* *
- - शांतनु सान्याल
05 जनवरी, 2021
अस्तित्व परिधि - -
सदस्यता लें
टिप्पणियाँ भेजें (Atom)
अतीत के पृष्ठों से - - Pages from Past
-
नेपथ्य में कहीं खो गए सभी उन्मुक्त कंठ, अब तो क़दमबोसी का ज़माना है, कौन सुनेगा तेरी मेरी फ़रियाद - - मंचस्थ है द्रौपदी, हाथ जोड़े हुए, कौन उठेग...
-
मृत नदी के दोनों तट पर खड़े हैं निशाचर, सुदूर बांस वन में अग्नि रेखा सुलगती सी, कोई नहीं रखता यहाँ दीवार पार की ख़बर, नगर कीर्तन चलता रहता है ...
-
जिसे लोग बरगद समझते रहे, वो बहुत ही बौना निकला, दूर से देखो तो लगे हक़ीक़ी, छू के देखा तो खिलौना निकला, उसके तहरीरों - से बुझे जंगल की आग, दोब...
-
कुछ भी नहीं बदला हमारे दरमियां, वही कनखियों से देखने की अदा, वही इशारों की ज़बां, हाथ मिलाने की गर्मियां, बस दिलों में वो मिठास न रही, बिछुड़ ...
-
उम्र भर जिनसे की बातें वो आख़िर में पत्थर के दीवार निकले, ज़रा सी चोट से वो घबरा गए, इस देह से हम कई बार निकले, किसे दिखाते ज़ख़्मों के निशां, क...
-
तुम्हें संवारने की चाह में हज़ार बार उजड़ा है मेरे अंदर का उपवन, न जाने किन रास्तों से हो कर गुज़री है ज़िन्दगी, कभी वक़्त मिले तो देख लेना प्रणय...
-
शेष प्रहर के स्वप्न होते हैं बहुत - ही प्रवाही, मंत्रमुग्ध सीढ़ियों से ले जाते हैं पाताल में, कुछ अंतरंग माया, कुछ सम्मोहित छाया, प्रेम, ग्ला...
-
दो चाय की प्यालियां रखी हैं मेज़ के दो किनारे, पड़ी सी है बेसुध कोई मरू नदी दरमियां हमारे, तुम्हारे - ओंठों पे आ कर रुक जाती हैं मृगतृष्णा, पल...
-
कुछ स्मृतियां बसती हैं वीरान रेलवे स्टेशन में, गहन निस्तब्धता के बीच, कुछ निरीह स्वप्न नहीं छू पाते सुबह की पहली किरण, बहुत कुछ रहता है असमा...
-
ये हथेलियों की है ज्यामिति इसे समझना आसां नहीं, चाहता है दिल बहुत कुछ, कहने को बाक़ी अरमां नहीं। लब ए बाम पर, कई चिराग़ ए शाम लोग जलाए बैठे है...

आपकी लिखी रचना "सांध्य दैनिक मुखरित मौन में" आज बुधवार 06 जनवरी 2021 को साझा की गई है.... "सांध्य दैनिक मुखरित मौन में" पर आप भी आइएगा....धन्यवाद!
जवाब देंहटाएंह्रदय तल से आभार - - नमन सह।
हटाएंप्राकृति के महाकरे रँगों से बुनी रचना ...
जवाब देंहटाएंबहुत लाजवाब ...
ह्रदय तल से आभार - - नमन सह।
हटाएंगजब लेखन
जवाब देंहटाएंह्रदय तल से आभार - - नमन सह।
हटाएंवाह ! बहुत सुंदर
जवाब देंहटाएंह्रदय तल से आभार - - नमन सह।
हटाएंसुन्दर
जवाब देंहटाएंह्रदय तल से आभार - - नमन सह।
हटाएं