15 फ़रवरी, 2012


गुमशुदा रहने दे मुझे यूँ ही - - 

हासिल क्या था, क्या नहीं कभी सोचा ही नहीं,
जो मिल गए चलते चलते कहीं, किसी 
मोड़ पे वो कभी, मुस्कराए ज़रूर 
देखा भी इक नज़र और 
बादलों की मानिंद 
बिन रुके 
गुज़र गए, ज़िन्दगी ठहरी रही देर तक उसी 
जगह जहाँ से रूठा था सावन सदियों 
पहले, कि बियाबां के सिवा अब 
यहाँ कुछ भी नहीं, न कोई 
शिकायत, न ही बाक़ी
ख्वाहिशों की
फ़ेहरिस्त, 
बुझ चले हैं चाहत के वो सभी चिराग़, उम्र 
का भी अपना है अलहदा हिसाब, 
न छेड़ शाम ढलते फिर 
वही पुरानी बात, 
मुश्किल से 
ज़िन्दगी को मिली है, इक मुश्त निजात, न 
कर फिर मुतालबा मेरी जां दोबारा, 
कि मुमकिन नहीं बार बार यूँ 
इश्क़े ज़हर पीना, हर 
लम्हा जीना और 
हर लम्हा 
मरना, 
रहने दे मेरा अक्स अजनबी वक़्त के आइने में,
गुमशुदा होना चाहे है दिल फिर तेरे 
शहर में - - - 

-- शांतनु सान्याल
http://sanyalsduniya2.blogspot.com/
Painting by Matthew Scheuerman 

08 फ़रवरी, 2012


ला उन्वान (untitled )

यूँ  तोहमत लिए हम तेरी बज़्म से उठ आये,
कि अजनबी बादलों का बरसना नहीं लाज़िम,

प्यासी ज़मीं, प्यासे लोग हर सिम्त ख़ामोशी !
है बेदर्द आसमान यहाँ, तड़पना नहीं लाज़िम, 

हर आहट में कोई अपना ही हो ये ज़रूरी नहीं,
ग़ैरों के लिए भी कभी, बिखरना नहीं लाज़िम,

वो सवाल जो ख़ुद इक जवाब हो गहराई लिए,
क्यूँ बेवा सांझ का, फिर संवरना नहीं लाज़िम,

-- शांतनु सान्याल
Evening rain in London painting by David Atkins


30 जनवरी, 2012


हमने भी जीना सीख लिया 

तपते राहों से गुज़रना था लाज़िम,
परछाइयों ने वक़्त देखते ही 
रुख़ अपना बदल लिया, 
ज़िन्दगी ने भी हर
मोड़ पर ख़ुद को 
मोड़ना, सीख 
लिया, 
वो ख़्वाब जो कभी झूलते थे 
रस्सियों में, भीगे कपड़ों 
की तरह, साँझ से 
पहले उन्हें 
हमने 
भी सहेज कर छत से, तह करके 
सरहाने सजा के रखना, देर 
से सही लेकिन आख़िर 
सीख लिया, वो 
मुहोब्बत जो 
देता रहा 
फ़रेब मुझको, वक़्त के साथ दिल 
भी उस इश्क़ से खुबसूरत
किनाराकशी करना 
सीख लिया. 
ज़माना अब कहे चाहे जो मर्ज़ी 
हमने भी सायादार दरख्तों 
को दोस्त बनाने का 
हुनर सीख लिया.

-- शांतनु सान्याल
 http://sanyalsduniya2.blogspot.com/



22 जनवरी, 2012


अलाव की तरह 

न दिला, याद वो वहशी रात का आलम,
मैंने ख़ुद को है, जलाया अलाव की तरह,

उजाला जो दे जाय, इक हलकी सी हंसी,
जीवन को है बिखेरा मैंने बहाव की तरह,

चाह कर भी छू न सके वो दामन मेरा -
बाअज़ बढ़ाया हाथ हमने नाव की तरह, 

कोई पहलु उसे अक्सर उलझाये रहा,वो  
अक्सर मुझसे मिला भटकाव की तरह,

वादी की ख़ामोशी रही बरक़रार मुद्दतों 
अपना रिश्ता यूँ रहा धूप छांव की तरह,

आज भी देखता है शिफ़र आँखों से मुझे,
दिल में है इश्क़ किसी ठहराव की तरह, 

-- शांतनु सान्याल
http://sanyalsduniya2.blogspot.com/





20 जनवरी, 2012

सूर्य की प्रथम किरण

भाषाहीन आँखें तकती रहीं एकदृष्ट
आंसुओं में तैरतीं वो भावनाएं,
कोई श्रावणी संध्या जिसने
भिगोया था हमें सुदूर
मालविका वन में,
कभी तुमने
जलाया
था बरगद तले मिटटी का दीपक
साँझ ढले, कभी तुमने
पुकारा था उपनाम
से मुझे जिसे
सुनने को
तरसती रहीं निगाहें, उन घाटियों
के उसपार शायद है कोई
तितलियों का शहर
अक्सर आधी
रात, उड़
आतें हैं रंगीन सपनों के टूटे पंख,
खिड़कियों के कांच में प्रायः
दिखाई दे जाते हैं कुछ
घनीभूत प्रणय
बूंद के झालर,
मैं बेचैनी से आज भी सुबह की
प्रतीक्षा करता हूँ, तू सूर्य
की प्रथम किरण बन
कर ह्रदय के अर्ध
विकसित फूल
को फिर इक बार खिला जाए,
ज़िन्दगी में पुनः रंग
भर जाए - - -

-- शांतनु सान्याल

18 जनवरी, 2012

नज़्म - - अंदाज़े वफ़ा है जुनूनी

तू वही है जो अँधेरे में भी दिखाई दे जाए,
इस रात की उफनती सांसों में मेरा
भी ज़िक्र हो शायद, तू फिर
कहीं से आये थाम ले
मेरी बाहें,  डूबने
से पहले
उबार ले जाए,लोग कहते हैं  मेरा अंदाज़े
 वफ़ा  है जुनूनी, पिघलते रेत की
मानिंद है मेरा वजूद
बेमिशाल, किसी
की चाहत में
ज़िन्दगी
ढलती है गर्म भट्टियों से गुज़र कर, यूँ
कांच की तरह खुबसूरत, ग़र
हाथ से फिसल जाए,
तो उम्र भर टूटने
का सदमा
बना रहे,  
डूबते तारों ने दिया था तेरे घर का ठिकाना !
तेरी इक झलक में यूँ ज़माना गुज़र
गया हमें ख़बर ही नहीं, हम
आज भी वहीँ हैं खड़े
जहाँ से ज़िन्दगी
तुम्हारे
हमराह हो गई, आज भी मुन्तज़िर है संगे
साहिल  तेरे इक लम्स के लिए, आज  
भी दिल को है अज़ाब से उभरने
की ख्वाहिस, तपते ज़मीं
से उठीं हैं दुआएं,
 कभी तो हो
तेरी नज़र
मेहरबां, कभी तो मेरी अक़ीदत यक़ीं पाए,   
जिस्मानी मेल से उठ कर है कहीं
उस मुहोब्बत के मानी, कभी
तो उसे क़बूल करे, कभी
तो मेरी ज़ात का दम
भरे, कुछ पल के
लिए ही सही,
मज़लूम ज़िन्दगियों को तेरे साए में राहत मिले !

- - शांतनु सान्याल  





14 जनवरी, 2012

नज़्म - - अंतर्मन,

बहुत क़रीब से दिल के गुज़रे मगर छू न सके 
अंतर्मन, असमय मेघ की भांति ठहरे 
ज़रूर शिखर पर, चाह कर भी वो 
बारिश की बूंदों में तब्दील 
हो न सके, तपती 
घाटियों की 
तरह 
अतृप्त भावनाएं, बादलों का यूँ गुज़रना
 देखती रही, विगत रात न जाने 
क्या हुआ, आकाशगंगा के 
किनारे सभी ख़्वाब
बैठे रहे मातमी 
चेहरा लिए !
हमने 
बहुत चाहा, आँखों में बसाना उनको, वो 
आये ज़रूर नज़र हमको लेकिन 
तासीर में शायद कुछ कमी 
थी, वर्ना उनका अक्स 
उभर कर निगाहों 
से यूँ फिसलता 
नहीं - - - 

- - शांतनु सान्याल 
 

30 दिसंबर, 2011

नज़्म - - शर्तों में ही सही

शर्तों में ही सही, उसने साथ जीने की क़सम 
खाई है, फिर वहीँ से चल पड़े हम जहाँ 
पे कभी उसने साथ छोड़ा था, न 
जाने क्यूँ उसी मक़ाम पर 
आते ही उसकी 
उँगलियाँ 
ख़ुद ब
ख़ुद 
छोड़ जाती हैं हाथ मेरा, शायद उसे ऊँचाइयों 
से डर लगता है, लेकिन इन्हीं घाटियों 
से मिलती है प्रेरणा मुझ को, वो 
खौफ़ जो उसे रखती है दूर,
उन्हीं कांपती सांसों में,
ज़िन्दगी उसे थाम
लेती है सीने से 
लगा कर, 
बरबस !
ये कौन सी अदा है उसकी अक्सर सोचता हूँ 
मैं, जब कभी वो क़रीब आये इक 
ख़मोश खुमारी भी साथ लाये,
बहकना या डगमगाना
ये आदत तो आम 
है लेकिन 
उनकी 
आँखों का नशा है जाने क्या, जब भी देखा 
उन्हें डूब कर, ज़िन्दगी मुक़म्मल
 बेहोश नज़र 
आये ----

--- शांतनु सान्याल
http://sanyalsduniya2.blogspot.com/

  

28 दिसंबर, 2011

नज़्म - - ज़िन्दगी की राहें,

उठती हैं कहाँ से ये दीर्घ श्वास की बूंदें 
साँझ से बोझिल है ज़िन्दगी की 
राहें,राहतों का हिसाब
रखना न था आसां,
न जाने क्या 
पिलाते 
रहे 
वो दवा के नाम पर, हमने भी की बंद 
आँखें, मुहोब्बत के नाम पर, कहाँ 
से आती हैं ये रुक रुक की 
सदायें, दिल को अब 
तलक यकीं है
वो चाहते 
हैं मुझे, 
ये वहम ही हमें रोक रखता है क़रीब
उनके,  वर्ना बहारों को गुज़रे 
ज़माना हुआ - - - 

- - शांतनु सान्याल
http://sanyalsduniya2.blogspot.com/
 PAINTING BY Harry Brioche_evening_sky

05 दिसंबर, 2011

उद्भासित अंतर्मन

निबिड़, आर्द्र अंधकार में उभरती ज्योति पुंज !
प्रायः कर जाती है अंतर्मन आलोकित,
मैं और मेरी छाया, निस्तब्ध 
रात्रि में करते हैं वार्तालाप, 
कहाँ और कैसे छूट
गए मुलायम 
तटबंध,
कुछ अंकुरित स्वप्न, कुछ सुप्त अभिलाषाएं,
जीवन कगार में अध खिले कुछ अनाम
पुष्प, जो अर्ध विकसित ही रहे, 
खिल न सके वो घनीभूत 
भावनाएं, समय की 
तपन पिघला न 
सकी वो 
अतृप्त पिपासा, बिखरी ही रहीं जीर्ण पल्लव 
पर, अनमोल ओष बिन्दुओं के सदृश,
तुम्हारा प्रेम, चाह कर छू न सका 
वो गीत बिखरा रहा संवेदना 
के तारों पर लापरवाही 
से आजन्म, इस 
उधेड़बुन में 
व्यस्त रहा जीवन कि हो पूर्ण संग्रह ब्रह्माण्ड 
हथेलियों में सिमट कर, वो वृष्टि छायित 
भू भाग कभी भीग ही न पाया, 
जबकि सजल नयन थी 
सम्मुख हर पल, 
फिर कभी 
अगर 
पुनर्जीवन हो प्राप्त, ह्रदय लिखेगा वास्तविक 
जीवन उपसंहार, यर्थाथ की कड़वाहट,
नग्न सत्य, छद्मविहीन चरित्र,
सम्पूर्ण सौन्दर्य, आवरण -
हीन प्रतिबिम्ब,

- - शांतनु सान्याल

28 नवंबर, 2011

मुक्क़दस आग 

राहतें थीं बहोत ख़ुद ख्वाह कर गयीं मुझे
मुझ से जुदा, वो मुस्कुराता रहा यूँ
देख मेरी बर्बादी का मंज़र,
चाहे अनचाहे ज़िन्दगी
ने उसे माफ़ किया,
हकीक़तन -
ये मैं ही था, जिसने जल जाने की -
क़सम खाई थी, ये वही मेरा
वहम है, जो कभी शम'अ 
बन न सका, तुम
जिसे कहते हो
मसीहा,
ये वही शख्स है जिसने दुआ के नाम पे
दी थी मुझे जीने की सज़ा, उसकी
मासूमियत में थी न जाने
कैसी कशिश, तीर
जिगर के पार
हुआ मगर
ज़रा
भी दर्द नहीं, हिरण जैसे ख़ुद ब ख़ुद दौड़
चले शिकारी के जानिब, ये बात
और है, कि न तुम ख़ुदा बन
सके न हमने ही अक़ीदत
में की ईमानदारी, जो
कुछ भी था हमारे
दरमियाँ, वो
रिश्तों की दहलीज़ पहुँच न सका, निगाहों
से धुंआ उठा ज़रूर मगर मुक्क़दस
आग में ढल न सका ।

-- शांतनु सान्याल

 مقّدس آگ

راهتے تھیں بهوت خدكھواه کر گئیں مجھے
مجھ سے جدا، وہ مسکراتا رہا یوں
دیکھ میری بربادی کا منظر،
چاہے ان چاہے زندگی
نے اسے معاف کیا،
هكيقتن --
یہ میں ہی تھا، جس نے جل جانے کی --
قسم کھائی تھی، یہ وہی میرا
وہم ہے، جو کبھی شمع
بن نہ سکا، تم
جسے کہتے ہو
مسیحا،
یہ وہی شخص ہے جس نے دعا کے نام پہ
دی تھی مجھے جینے کی سزا، اس کی
معصومیت میں تھی نہ جانے
کیسی كسيس، تیر
جگر کے پار
ہوا مگر
ذرا
بھی درد نہیں، ہرن جیسے خود بخود خود دوڑ
چلے شكاري کے جانب، یہ بات
اور ہے، کہ نہ تم خدا بن
سکے نہ ہم نے ہی عقیدت
میں کی ایمانداری، جو
کچھ بھی تھا ہمارے
درميا، وہ
رشتوں کی دهليذ پہنچ نہ سکا، نگاہوں
سے دھواں اٹھا ضرور مگر مقّدس
آگ میں ڈھل نہ سکا.
شانتانو  سانیال

27 नवंबर, 2011

परिंदे की तरह - -

ये ज़ख्म नहीं, हैं निशाने ज़िन्दगी, कराहों
में मैंने गुज़ारी है उम्र मुस्कुराकर,
तू चाहे तो बदल ले रास्ता
अपना, हमें तो आदत
है पिघलते राहों
में चलना,
यहीं पे कहीं था बैठा, ठिठुरता बचपन मेरा,
वक़्त की चादर थी छोटी, सहेज न
सकी नादानियाँ मेरी, खेलता
रहा तनहा नंगे बदन, इन
सर्द हवाओं में बारहा,
तेरा आँचल नहीं
मंज़िल मेरी,
करना है पार मुझे चाँद तारों की दुनिया,
वो थकन ही थी, हमराह दोस्त
मेरी, जिसने दिखाए हर
पल ख़्वाब नए, तू
मिला मुझे
ज़रूर
लेकिन तब तलक मैं सहरा पीछे छोड़
चुका, अब ये कारवां है घर मेरा,
हर क़दम इक नया वतन,
हर सांस पे रूकती है
मंज़िल मेरे लिए,
हवाओं के
रुख
का इंतज़ार न करना, न जाने कहाँ मेहरबां
हो जाएँ ये बंजारे बादल, चाह कर
भी मुश्किल है सराय में
रुकना, हूँ आदतन
इक जुनूनी
ग़र
रुक गया तो शायद फिर कभी उड़ न पाऊंगा.

-- शांतनु सान्याल
http://sanyalsduniya2.blogspot.com/
  lake -Artist Jeanine Malaney


یہ زخم نہیں ، ہیں نشانے زندگی ، كراهو
میں نے گذاري ہے عمر مسکرا کر ،
تو چاہے تو بدل لے راستہ
اپنا ، ہمیں تو عادت
ہے پگھلتے راہوں
میں چلنا ،
یہیں پہ کہیں تھا بیٹھا ، ٹھٹھرتا بچپن میرا ،
وقت کی چادر تھی چھوٹی ، محفوظ نہ
سکی نادانيا میری ، کھیلتا
رہا تنہا ننگے بدن ، ان
سرد ہواؤں میں بارها ،
تیرا اچل نہیں
منزل میری ،
کرنا ہے پار مجھے چاند تاروں کی دنیا ،
وہ تھكن ہی تھی ، ہمراہ دوست
میری ، جس نے دکھائے ہر
پل خواب نئے ، تو
ملا مجھے
ضرور
لیکن تب تلک میں سهرا پیچھے چھوڑ
چکا ، اب یہ کارواں ہے گھر میرا ،
ہر قدم اک نیا وطن ،
ہر سانس پہ روكتي ہے
منزل میرے لیے ،
ہواؤں کے
رخ
کا انتظار نہ کرنا ، نہ جانے کہاں مےهربا
ہو جائیں یہ بجارے بادل ، چاہ کر
بھی مشکل ہے سرائے میں
رکنا ، ہوں ادتن
اک جنونی
غر
رک گیا تو شاید پھر کبھی اڑ نہ پاوگا.
- shantanu sanyal

10 नवंबर, 2011


क़ुर्बानगाह

फिर वही दस्तूर ज़माना, फिर वही क़ुर्बानगाहों
में लगे हैं मेले, किस से कहे दिल अपनी
वज़ाहत, हर शख्स यहाँ पुरअसरार,
देखे है उसे लानत की तरह,
इनक़लाब डूब चले
सभी उठने से
पहले,
सूरज के तूफ़ान छोड़ पाए न दायरा, उसी ज़मीं
में दहके ज़रूर लेकिन, राख़ से ज़्यादा
 न दे सके वो ज़िन्दगी को, न जाने
किस गिरफ़्त में थे वो लोग,
आंसू बहाए ज़रूर, ज़बां
न खोल पाए,
उतारते
रहे बार बार, सलीब से लहूलुहान ज़िन्दगी को,-
चाबुक के चमक में चीखती रही कहीं
मुहब्बत, तौहीन के डर से लोग
पढ़ते रहे, अनसमझ
किताबें, अज़ाब
का पैबंद
लगा
गए दानिशवर, पहेली से ज़ियादा न थे वो
परछाइयाँ, उभरे आसमां में यूँ
खुबसूरत कमान की
मानिंद, रंग बिखेर
पाते कि घिर
आई
बदलियाँ, फिर वही रात का सन्नाटा मुसलसल.

-- शांतनु सान्याल
Sun_God___Surya_by_DevaShard
قربانگاه

پھر وہی دستور زمانہ، پھر وہی قربانگاهو
میں لگے ہیں میلے، کس سے کہے دل اپنی
وضاحت، ہر شخص یہاں پراسرار،
دیکھے ہے اسے لعنت کی طرح،
انقلاب ڈوب چلے
تمام اٹھنے سے
پہلے،
سورج کے طوفان چھوڑ پائے نہ دائرہ، اسی زمیں
میں دهكے ضرور لیکن، راخ سے زیادہ
  نہ دے سکے وہ زندگی کو، نہ جانے
کس گرفت میں تھے وہ لوگ،
آنسو بہائے ضرور، ذبا
نہ کھول پائے،
اتارتے
رہے بار بار، سليب سے لهولهان زندگی کو، --
چابك کے چمک میں چیکھتی رہی کہیں
محبت، توہین کے ڈر سے لوگ
پڑھتے رہے، انسمجھ
کتابیں، عذاب
کا پےبد
لگا
گئے دانشور، بیت سے زیادہ نہ تھے وہ
پرچھايا، ابھرے آسماں میں یوں
كھبسورت کمان کی
ماند، رنگ بکھیر
پاتے کہ گھر
آئی
بدليا، پھر وہی رات کا سناٹا مسلسل.

شانتنو سانیال 

09 नवंबर, 2011

मेरा वहम

दिल फ़रेब ही सही कोई तो है चाहने वाला 
हमनफ़स न सही, बावाकिफ़ तो है 
वो बुझते हुए अंगारों से, 
उसकी सांसों की 
आंच ले घिर 
चले हैं 

फिर वादियों में सुरमई बादलों के महराब -
सूखे जरियान में उठ चलें  हैं 
चाहतों के लहर, खिल 
चले हैं वहशी गुल,
ज़िन्दगी फिर 
हमआहंग

है भूली बिसरी गीतों को गाने के लिए, न तोड़ 
यूँ मेरा वहम कि उठा हूँ मैं अभी अभी 
सजदे के बाद, उसके दिल में देखा 
है मैंने बुझते चिराग़ों की
रौशनी, सुफ़ियाना -
कायनात,

-- शांतनु सान्याल
  http://sanyalsduniya2.blogspot.com/ 

میرا وهم
دل فریب ہی سہی کوئی تو ہے چاہنے والا
همنفس نہ سہی، باواكف تو ہے
وہ بجھتے ہوئے انگاروں سے،
اس کی سانسوں کی
آنچ لے گھر
چلے ہیں

پھر مدعیان میں سرمي بادلوں کے مهراب --
سوکھے جريان میں اٹھ چلیں ہیں
چاهتو کے لہر، کھل
چلے ہیں وحشی گل،
زندگی پھر
هماهگ

ہے بھولی بسري گیتوں کو گانے کے لئے، نہ توڑ
یوں میرا وہم کہ اٹھا ہوں میں ابھی ابھی
سجدے کے بعد، اس کے دل میں دیکھا
ہے میں نے بجھتے چراغو کی
روشنی، سفيانا --
کائنات،
شانتنو سانیال 

06 नवंबर, 2011


भीगी ख्वाहिश 

मुद्दतों बाद फिर बारिश ने भिगोया दिल की 
सूखी ज़मीं, कहीं से तुमने फिर पुकारा 
है मुझे, सज चले हैं अपने आप 
अहसासों के टीले, फिर 
खिलना चाहें काँटों 
से झांकते हुए 
कैक्टस के 
फूल,
ज़िन्दगी करवट बदलती सी लगे है,भीगे 
ख़्वाब है बेताब गले मिलने को मेरे,
दामन में बूंदों की लड़ी लिए 
बैठी है रात, लेकिन 
निगाहों से जैसे 
नींद है खफ़ा,
नाराज़,
चाँद देखने की ज़िद लिए बैठा है, बहुत 
नादाँ है दिल मेरा ---

-- शांतनु सान्याल  
 http://sanyalsduniya2.blogspot.com/
PAINTING BY   -Don Valeri Grig de Kalaveras 

05 नवंबर, 2011


आसां नहीं ये दोस्त -

इस विरानगी से न पूछो जश्ने ज़िन्दगी के मानी 
इन गलियों न देखा कभी ईद ओ दिवाली,
इक तीरगी है जो मुसलसल बहती है - 
रग़ों से गुज़र कर दिलों तक, कि
उन ख़्वाब के खिलौने, जो 
शीशों में हैं ढले, न दे 
मुझे फिर वही 
खुबसूरत 
तोहफ़ा, टूट जायेंगे सभी, नाज़ुक हैं ये दिलों के 
रिश्ते, अक्श चाँद का था आरज़ी, पलक 
झपकते रात बिखेर जायेगी अँधेरा,
सीड़ियों से लगता है बहुत
क़रीब कहकशां  का 
शहर, लेकिन 
मुझे 
मालूम है, ब्रह्माण्ड की हकीक़त, कि शिफ़र में 
झूलतीं हैं अहद वादों की पर्चियां, तुम 
जी लो खुद के लिए यही कम नहीं,
न खाओ क़सम किसी और के 
लिए, आसां नहीं इतना 
कि लुटा जाओ 
दुनिया 
मुहोब्बत के लिए, 

-- शांतनु सान्याल 
rainbow_galaxy_Nina Yang Painting 

03 नवंबर, 2011

लापता हूँ मैं -

वो चाहते हैं मुझ से मिलना, न जाने किस -
लिए, सुना है उनकी नज़्मों में होता 
है ज़िक्र मेरा, दरअसल मेरे घर 
के आगे नहीं है कोई नदी, 
न ही आकाशगंगा, न 
कोई नील पर्वत,
न ही मचलता 
समुद्र तीर, 
इक 
ख़ामोशी है ज़िन्दा दूर तलक, यहाँ कोई 
अपना नहीं, यही क्या कम है कि
जी रहा हूँ मैं, ये कोई सपना 
नहीं, किसने दिया है 
उन्हें ग़लत पता,
ख़ुदा जाने, 
उनकी 
तलाश है सिमित, लौट जायेगी अपने ही 
द्वार से, खिड़कियों से चांदनी होती 
है शामिल रोज़ उनके ख़्वाबों
में कहीं, फिर खिलेंगे कुछ 
जूही ओ चमेली 
रात ढलते,
सुबह 
की चम्पई धूप में वो भूल जायेंगे मेरा ख़याल.

--- शांतनु सान्याल
 http://sanyalsduniya2.blogspot.com/



   

01 नवंबर, 2011


इम्तहां न ले मेरा -

न आज़मा मुझे यूँ बार बार, कुछ तो
वक़्त मिले संवरने का मुझे,
तेरी ख्वाहिश में है न 
जाने कौनसा 
तिलिस्म,
सांस टूट कर भी चाहती है आसमां छूना,
ये इम्तहां मेरे लिए कोई नया नहीं, 
लेकिन हर एक पर्चे पे ज़िन्दगी 
पूछती है लाख सवाल, हर 
सवाल का जवाब होता 
है ज़िन्दगी का 
निचोड़,
इस आग की धारे में चलने की सज़ा ही 
आख़िर मुझे मिट्टी से सोना कर 
गई, वर्ना  दर्द के चमक थे 
फ़िके, हर एक ख़्वाब से 
पहले, रात पूछती 
है मेरी 
तमन्ना, 
सुबह है बर्बाद आशिक़ मेरा, रहता है खड़ा 
चाक गिरेबां, कहीं किसी बस्ती में,
कि ज़िन्दगी चाहती है उसे 
उसका हक़ लौटाना,
कुछ अश्क 
लबरेज़ 
ख़त, मुहब्बत का भरम,सीने की जलन -
और एक मुश्त साँसों की गर्मियां,
सुना है कि उसे है दम की
शिकायत, हो भी न 
क्यूँ कर, उम्र 
भर 
वो तकता रहा एक टक, मेरे चेहरे की तरफ.

-- शांतनु सान्याल
  http://sanyalsduniya2.blogspot.com/
painting by Walfrido 
   

   

17 अक्टूबर, 2011

किस्तों में जीने की अदा

किस्तों में दे जाते हैं वो जीने की हिदायत,
उधार लौटने में कहीं उम्र ही न गुज़र
जाए, उनकी उपहारों में लिखा
होता है कुछ अजीब सा
सन्देश, तात्पर्य
समझने में
कहीं
झुर्रियां न उभर आए, मैं अपनी ही छाया
से स्वयं को बचाए रखता हूँ, कभी
चेहरा कभी दिल के दाग़,
वास्तविकता व
दिखावे में
ज़रा
सा फ़र्क़ बनाये रखता हूँ, तुम्हारी अपनी
कुछ मजबूरियां थीं शायद, तुमने
खींची हैं आतिश की लकीरें,
इर्दगिर्द मेरे जो ख़्वाब
की थीं बस्तियां
सुना है
जा चुके सभी छोड़ कर किसी और शहर
में, त्याग पुत्र की तरह हैं मेरी
आजकल शख़्सियत, कर्ण
की तरह मन खोजता
है कोई दोस्त जो
बुरा हो कर
भी दे
जाय जीवन को नए सन्दर्भ, आयाम
गहरे, डूबने से पहले ज़िन्दगी
को जहाँ अफ़सोस न हो,
यहाँ तो हर दूसरा है
अजनबी चेहरा,
रग़ों में रह
भरता  
है दोस्ती का दम, वक़्त आने पर कर
जाता है किनाराकशी, दे जाता
है किस्तों में हसी, टुकड़ों
में ज़िन्दगी.

-- शांतनु सान्याल
 

12 अक्टूबर, 2011


हासिये में कहीं 

वो परिभाषा जो करती है, रेखांकन से  
मुझे पृथक, वो तुम्हारी सोच है 
वर्ना मन की गहराइयों में
मेरे भी उठते हैं लहर 
किनारे की खोज 
में दूर तलक, भटकती है ज़िन्दगी -
छूने को क्षितिज रेखा, सुना 
है वहीँ कहीं बहती है 
कोई नेह नदी,
छुपाये रहस्य गहरे, खनिज से पिघल 
कर स्वर्ण होने की प्रक्रिया, 
जीवाश्म से जहाँ 
निकलते हैं 
मोती, 
मैं सीप सा खोले वक्ष स्थल, हूँ खड़ा 
उसी तटभूमि के करीब, जहाँ 
कभी तुमने ली थी सपथ,
रौशनी में ढलने की 
अभिलाषा, 
किया था हस्ताक्षर उस इच्छापत्र में -
सहर्ष, कहा था - कर लो मुझे 
आलिंगनबद्ध अनंत 
काल के लिए,
यद्यपि 
काल तो गुज़र गए मौसमों के ओढ़ में,
न तुम बन सके मोती, न मैं 
बन सका नीलकंठ,
रिक्त शुक्ति 
की तरह 
बिखरे हैं स्वप्न सभी ज़िन्दगी के तीर, 

-- शांतनु सान्याल

painting by Duane Murrin


अधूरी प्यास 

ले चलो फिर मुझे धूमकेतु के पथ से
गुज़र कर निहारिकाओं के
शहर में, ऊब चूका हूँ
मैं दिन रात के
दहन से,
वही आंसू वही सिसकियाँ, फ़रेब के
रेशमी फंदे, रिश्तों के हाट
न जाने कितनी बार
लोग परखेंगे
 मुझे,
वो जो बहती जा रही है जीवन नौका
बिन माझी बिन मस्तूल, रोक
भी लो मेरी सांसें बिखरने
से पहले, कोहरों ने
शर्त रखी है
डूबाने की ख़ातिर, इक रात ही की बात
है, खोल भी दो इत्र की शीशी
बिखर जाने दो  प्रणय
गंध, भूल जाएँ
घने धुंध
रास्ता, मुड़ जाएँ शायद अन्य दिशा में,
नींद में जैसे चलतीं हों परछाइयाँ
हूँ मैं आवरणहीन फिर भी
न जाने तुम चाह कर
भी नहीं चाहते मेरा
व्यक्तित्व
छूना,
मैं शीशा नहीं कि टूट जाऊं ज़रा सी -
ठेस से, कभी तो करो स्पर्श
कि ज़िन्दगी है बुझी
सलाख सी, इक
अधूरी प्यास
सी.

-- शांतनु सान्याल


    


10 अक्टूबर, 2011


अनुसंधानी नेत्र 

जीवन के कुछ अभिनव अर्थ
अनदेखे  गंतव्य, बनाते 
हैं मुझे प्रवासी पंछी, 
यायावर सोच 
भटकती है भूल भुलैया की 
सीड़ियों से हो कर कहीं, 
अन्तरिक्ष के शून्य 
में खोजती हैं 
आँखें 
जन्म मृत्यु के रहस्य, दिन व 
रात की चीख, जीने की 
अदम्य, उत्कंठित
गहराई, 
रूप रंग से परे एक भू प्रदेश, 
घृणा, पूर्वाग्रह विहीन एक 
धरातल, जहाँ स्वप्न 
खिलते हों 
निशि पुष्प की तरह, ओष में 
भीगते हों भावनाएं, शेष 
प्रहर में झरते हों 
पारिजात, 
ह्रदय में जागे जहाँ उपासना 
पारदर्शी हों रिश्तों के 
आवरण, स्वर्णिम 
मुस्कानों 
से झरे मानवता की दीप्ति,
मौलिक प्रणय गंध में 
समाहित हों जहाँ 
निश्वार्थ 
अंतर्मन, हर कोई महसूस करे 
भीगी पलकों की तरलता,
कम्पित मन की 
व्यथा, 
मुखौटा विहीन परिपूर्ण धरा.

-- शांतनु सान्याल

http://sanyalsduniya2.blogspot.com/

Landscape paintings - Stuart Kirby 






अतीत के पृष्ठों से - - Pages from Past