अगिनत योजन, असंख्य कोस चलने
के बाद भी उस टीले पर वो अकेला
ही रहा, न जाने किस मोड़ से
मुड़ गए सभी परचित
चेहरे, कोहरे में
बाक़ी हैं
कुछ
तैरते हुए उँगलियों के निशान, जन्म -
जन्मांतर की पहेलियां रहस्य की
गुफ़ाओं में हैं अंकित, जान
पाए कोई तो हो जाए
निहाल, वरना
सोच लो
कि
ये जीवन महज इक माटी का ढेला ही
रहा, अगिनत योजन, असंख्य
कोस चलने के बाद भी उस
टीले पर वो अकेला
ही रहा। सुदूर
लहराता
सा
है अतृप्त चाहतों का पारावार, कुछ -
तैरते हुए रंगीन प्रवाल द्वीप,
कुछ डूबते उभरते हुए
स्वप्निल अंध -
मीन, उन
सब के
मध्य
से निकलता है कहीं अतल सत्य का
संसार, जो पा जाए आत्म मंथन
का सार, उसके लिए जीवन
इक मौसमी मेला ही
रहा, अगिनत
योजन,
असंख्य कोस चलने के बाद भी उस
टीले पर वो अकेला
ही रहा - -
* *
- - शांतनु सान्याल
30 जुलाई, 2021
सदस्यता लें
टिप्पणियाँ भेजें (Atom)
अतीत के पृष्ठों से - - Pages from Past
-
नेपथ्य में कहीं खो गए सभी उन्मुक्त कंठ, अब तो क़दमबोसी का ज़माना है, कौन सुनेगा तेरी मेरी फ़रियाद - - मंचस्थ है द्रौपदी, हाथ जोड़े हुए, कौन उठेग...
-
मृत नदी के दोनों तट पर खड़े हैं निशाचर, सुदूर बांस वन में अग्नि रेखा सुलगती सी, कोई नहीं रखता यहाँ दीवार पार की ख़बर, नगर कीर्तन चलता रहता है ...
-
कुछ भी नहीं बदला हमारे दरमियां, वही कनखियों से देखने की अदा, वही इशारों की ज़बां, हाथ मिलाने की गर्मियां, बस दिलों में वो मिठास न रही, बिछुड़ ...
-
जिसे लोग बरगद समझते रहे, वो बहुत ही बौना निकला, दूर से देखो तो लगे हक़ीक़ी, छू के देखा तो खिलौना निकला, उसके तहरीरों - से बुझे जंगल की आग, दोब...
-
उम्र भर जिनसे की बातें वो आख़िर में पत्थर के दीवार निकले, ज़रा सी चोट से वो घबरा गए, इस देह से हम कई बार निकले, किसे दिखाते ज़ख़्मों के निशां, क...
-
शेष प्रहर के स्वप्न होते हैं बहुत - ही प्रवाही, मंत्रमुग्ध सीढ़ियों से ले जाते हैं पाताल में, कुछ अंतरंग माया, कुछ सम्मोहित छाया, प्रेम, ग्ला...
-
दो चाय की प्यालियां रखी हैं मेज़ के दो किनारे, पड़ी सी है बेसुध कोई मरू नदी दरमियां हमारे, तुम्हारे - ओंठों पे आ कर रुक जाती हैं मृगतृष्णा, पल...
-
कुछ स्मृतियां बसती हैं वीरान रेलवे स्टेशन में, गहन निस्तब्धता के बीच, कुछ निरीह स्वप्न नहीं छू पाते सुबह की पहली किरण, बहुत कुछ रहता है असमा...
-
वो किसी अनाम फूल की ख़ुश्बू ! बिखरती, तैरती, उड़ती, नीले नभ और रंग भरी धरती के बीच, कोई पंछी जाए इन्द्रधनु से मिलने लाये सात सुर...
-
उस अदृश्य कुम्हार के दिल में, जाने क्या था फ़लसफ़ा, चाहतों के खिलौने टूटते रहे, सजाया उन्हें जितनी दफ़ा, वो दोपहर की - - धूप थी कोई मुंडेरों से...

सुन्दर सृजन
जवाब देंहटाएंआपका ह्रदय तल से असंख्य आभार, नमन सह।
हटाएंवाक़ई यह जीवन महज़ मिट्टी का एक ढेला ही है। बहुत सुंदर रचना।
जवाब देंहटाएंआपका ह्रदय तल से असंख्य आभार, नमन सह।
हटाएंएकाकी हृदय की व्यथा सुंदरता से उकेरी है। सुन्दर सृजन
जवाब देंहटाएंआपका ह्रदय तल से असंख्य आभार, नमन सह।
हटाएंआपका ह्रदय तल से असंख्य आभार, नमन सह।
जवाब देंहटाएंये जीवन महज इक माटी का ढेला ही
जवाब देंहटाएंरहा, अगिनत योजन, असंख्य
कोस चलने के बाद भी उस
टीले पर वो अकेला
ही रहा
एकदम सटीक...
बहुत ही सुन्दर सृजन।
आपका ह्रदय तल से असंख्य आभार, नमन सह।
हटाएंअसंख्य कोस चलने के बाद भी उस
जवाब देंहटाएंटीले पर वो अकेला
ही रहा - -जीवन का दर्शन...भी यही है...हम कहीं नहीं जाते...हम वहीं घूमते रहते है, हल्की सी उम्र, भारी से सपने...और मुस्कुराते नजर आती जिंदगी। अच्छी रचना है सर।
आपका ह्रदय तल से असंख्य आभार, नमन सह।
हटाएंजीवन की सच्चाई को बयाँ करती सुंदर रचना।
जवाब देंहटाएंआपका ह्रदय तल से असंख्य आभार, नमन सह।
हटाएंसुदूर लहराता सा है अतृप्त चाहतों का पारावार, कुछ -तैरते हुए रंगीन प्रवाल द्वीप,कुछ डूबते उभरते हुए
जवाब देंहटाएंस्वप्निल अंध -मीन,
बहुत सुंदर अभिव्यक्ति ये प्रवाल द्वीप ही सम्मोहन का कारण है । और मानव इच्छाएं उसे अंध मीन जैसे ही भटकाता है।
लाजवाब सृजन।
आपका ह्रदय तल से असंख्य आभार, नमन सह।
हटाएं